राजस्थान का भूगोल( संभाग)


राजस्थान का भूगोल (संभाग)

संभागीय व्यवस्था को 30 मार्च 1949 को शुरू की गई थी उस समय हीरालाल शास्त्री मुख्यमंत्री थे।

प्रारंभ में 5 संभाग थे।
1.जयपुर 2.बीकानेर 3.कोटा 4.जोधपुर 5.उदयपुर

अप्रैल 1962 में मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया ने राजस्थान में संभागीय व्यवस्था को बंद कर दिया था।

26 जनवरी 1987 को मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी ने संभागीय व्यवस्था को वापस शुरू किया और 5 संभागों के साथ एक और नया अजमेर संभाग को जोड़ा।

भरतपुर संभाग:-

4 जून 2005 में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया ने राजस्थान में सातवा संभाग नवीनतम संभाग बनाया जिसका नाम भरतपुर रखा।
भरतपुर राजस्थान का सबसे छोटा संभाग है, जिसका क्षेत्रफल 18122 वर्ग किलोमीटर।
भरतपुर संभाग को बनाने के लिए जयपुर संभाग से 2 जिले लिए  भरतपुर और धौलपुर कोटा संभाग से 2 जिले के करौली और सवाई माधोपुर।

जोधपुर संभाग:-

जोधपुर संभाग में 6 जिले है, जिसका क्षेत्रफल 117800 वर्ग किलोमीटर, यह राजस्थान का लगभग 34. 42% क्षेत्रफल है।
1.जोधपुर 2.जैसलमेर 3.बाड़मेर 4.जालौर 5.पाली 6.सिरोही।

बीकानेर संभाग:-

बीकानेर संभाग में 4 जिले हैं जिसका क्षेत्रफल 64708 वर्ग किलोमीटर, 
1.श्रीगंगानगर 2.बीकानेर 3.चूरू 4. हनुमानगढ़।

जयपुर संभाग:-

जयपुर संभाग में 5 जिले हैं जिसका क्षेत्रफल है 36615 वर्ग किलोमीटर।
1.जयपुर 2.सीकर 3.झुंझुनू 4.अलवर 5.दौसा।

कोटा संभाग:-

सर्वाधिक नदियों वाला संभाग
कोटा संभाग में 4 जिले हैं जिसका क्षेत्रफल है 2404 वर्ग किलोमीटर।
1.कोटा 2.बारा 3.झालावाड़ 4.बूंदी।

उदयपुर संभाग:-

उदयपुर संभाग में 6 जिले का क्षेत्रफल 36942 वर्ग किलोमीटर।
1.उदयपुर 2.राजसमंद 3.चितौड़गढ़ 4.प्रतापगढ़ 5.बांसवाड़ा 6.डूंगरपुर।
यह संभाग सबसे लंबी अंतर राज्य सीमा वाला है, जिसकी सीमा गुजरात व मध्य प्रदेश से लगती है।

चित्तौड़गढ़ जिला विखंडित होने के कारण इस संभाग को विखंडित संभाग कहते हैं।

अजमेर संभाग:-

अजमेर संभाग में 4 जिले हैं, जिसका क्षेत्रफल 43848 वर्ग किलोमीटर है।
1.अजमेर 2.नागौर 3.टोंक 4.भीलवाड़ा।
अजमेर जिले की हृदय जैसी आकृति, टोंक जिले की वर्ग जैसी और भीलवाड़ा की आकृति आयताकार।
अजमेर मध्यवर्ती संभाग है।
सभी संभागों से सीमा रखने वाला संभाग है।

चित्र के द्वारा क्षेत्रफल और जनसंख्या को न्यूनतम व सर्वाधिक को आरोही व अवरोही क्रम के रूप में समझाया गया:-








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजस्थान के लोक देवता

राजस्थान मे सड़क परिवहन

राजस्थान की लोक देवियां