राजस्थान की सीमा (भुगोल)
राजस्थान की सीमा (भुगोल)
सीमा में दो प्रकार की होती है: -
1. स्थलीय सीमा 2. तटीय सीमा
राजस्थान के अंदर एक ही सीमा है, जो स्थलीय सीमा है।
*राजस्थान के अंदर जो नजदीकी बंदरगाह कांडला है। कांडला का जो वर्तमान में नाम है वह दीनदयाल उपाध्याय बंदरगाह।
स्थलीय सीमा:-
राजस्थान में स्थलीय सीमा की टोटल 5920 किलोमीटर लंबाई है।
राजस्थान में स्थली सीमा दो प्रकार की है:-
1.अंतर्राष्ट्रीय सीमा 2. अंतर राज्य सीमा
राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की लंबाई 1070 किलोमीटर है और अंतर राज्य सीमा 4850 किलोमीटर है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा का नाम रेडक्लिफ रेखा है जो 17 अगस्त 1947 को निर्धारित की गई थी।
रेडक्लिफ रेखा की कुल लंबाई 3323 किलोमीटर है, इनके दो निर्धारण कर्ता सर सिरिल रेडक्लिफ है। रेडक्लिफ रेखा का निर्धारण किया गया तब दो पक्षों से 4 सदस्य थे।
कांग्रेस सदस्य:-
1.जस्टिस मेहर चंद महाजन 2. तेज सिंह
मुस्लिम लिंग सदस्य:-
1.दीन मोहम्मद 2.मोहम्मद मुनीर।
रेडक्लिफ सीमा का उपनाम:-
1.अध्यारोपित सीमा 2.कलम लाइन।
इनका निर्धारण 10cm सम वर्षा रेखा से किया जाता है।
राजस्थान की सीमा से पाकिस्तान के 2 प्रांतों से लगती है, प्रांत का नाम है पंजाब और सिंध, पंजाब प्रांत के जो जिले राजस्थान से लगते हैं उनकी संख्या तीन है:-1.बाहन नगर 2.बहालपुर 3.रहीम यार खान।
सिंध प्रांत के जिले राजस्थान से सीमा रखने वाले 6 जिले है:-1.घोटकी 2.सुक्कूर 3.खैरपुर 4.संधर 5. उमरकोट 6.थारपारकर
राजस्थान के 4 जिले पाकिस्तान से सीमा रखते हैं:-
1. श्रीगंगानगर:-
क्षेत्रफल 210 किलोमीटर।
श्री गंगानगर से अंतरराष्ट्रीय और अंतर राज्य दोनों सीमाएं लगती हैं।
2. बीकानेर:-
क्षेत्रफल 168 किलोमीटर।
यह केवल अंतर्राष्ट्रीय सीमा रखता है और सबसे कम न्यूनतम सीमा पाकिस्तान से रखने वाला जिला है।
3.जैसलमेर:-
क्षेत्रफल 464 किलोमीटर।
यह केवल अंतर्राष्ट्रीय सीमा रखता है।
सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय सीमा रखने वाला जिला है।
अंतर राज्य सीमा:-
राजस्थान की कुल अंतर राज्य सीमा 4850 किलोमीटर है।
राजस्थान भारत के 5 राज्यों से सीमा रखता है।
पंजाब, हरियाणाा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात।
1.पंजाब:-
यह उत्तर तम राज्य है।
सीमा 89 किलोमीटर।
न्यूनतम या सबसे कम सीमा रखने वाला राज्य।
पंजाब के 2 जिले राजस्थान से सीमा रखते हैं और राजस्थान के भी 2 जिले पंजाब से सिमा रखते हैं।
पंजाब राजस्थान
1. फाजिल्का 1. श्रीगंगानगर
2. श्री मुक्तसर साहिब 2. हनुमानगढ़
2. हरियाणा:-
यह राजस्थान से उत्तर पूर्व में सीमा लगाता है।
सीमा 1262 किलोमीटर (दूसरी सबसे लंबी सीमा)
पांच राज्य में सबसे छोटा राज्य।
राजस्थान से सीमा रखने वाले हरियाणा के 7. जिले। हरियाणा से सीमा रखने वाली राजस्थान के 7. जिले।
हरियाणा राजस्थान
1. सिरसा (सर्वा. सीमा)। 1. हनुमानगढ़(सर्वा सीमा)
2. फतेहाबाद (न्यू. सीमा) 2. चूरू
3. हिसार 3. झुंझुनू
4. भिवानी 4. सीकर
5. महेंद्रगढ़ 5. जयपुर (न्यूनतम सीमा)
6. रेवाड़ी 6. अलवर
7. मेवात (नूंह) 7. भरतपुर
3.उत्तर प्रदेश:-
राजस्थान से पूर्व में सीमा रखने वाला।
सीमा 877 किलोमीटर।
सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य।
सर्वाधिक जिलों वाला राज्य (75)।
उत्तर प्रदेश के 2 जिलों से राजस्थान से सीमा रखता है और राजस्थान के 2 जिले उत्तर प्रदेश से सीमा रखता है।
उत्तर प्रदेश। राजस्थान
1. मथुरा (न्यूनतम सीमा) 1.भरतपुर (सर्वाधिक सीमा)
2. आगरा(सर्वाधिक सीमा) 2. धौलपुर (न्यूनतम सीमा)
4. मध्य प्रदेश:-
राजस्थान से सबसे ज्यादा सीमा रखने वाला राज्य।
सीमा 1600 किलोमीटर।
चंबल नदी राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा बनाती।
मध्य प्रदेश राजस्थान
1. मुरैना (सर्वाधिक सीमा) 1. धौलपुर
2. श्योपुर। 2. करौली
3. शिवपुरी। 3. सवाई माधोपुर
4. गुना। 4. कोटा
5. राजगढ़। 5. बारां
6. आगरमालवा। 6. झालावाड़ (सर्वाधिक सीमा 520 km.)
7. मंदसौर। 7. चितौड़गढ़
8. रतलाम। 8. भीलवाड़ा
9. नीमच। 9. प्रतापगढ़
10. झाबुआ (न्यूनतम सीमा) 10. बांसवाड़ा
कोटा और चित्तौड़गढ़ मध्य प्रदेश से दो बार सीमा रखते हैं।
मंदसौर और रतलाम राजस्थान से दो बार सीमा रखते हैं।
नीमच जिला तीन और से राजस्थान से घिरा हुआ है।
5. गुजरात:-
दक्षिण पश्चिम में सीमा लगाता है।
सीमा 1022 किलोमीटर है।
यह एक तटीय राज्य है।
यह अंतर राज्य व अंतरराष्ट्रीय सीमा रखता है।
गुजरात के 2 जिलों से राजस्थान से सीमा रखता है और राजस्थान के 2 जिलों से गुजरात सीमा रखता है।
गुजरात। राजस्थान
1. कच्छ (न्यूनतम)। 1. बांसवाड़ा
2. बनास कांठा (सर्वाधिक)। 2. डूंगरपुर
3. साबर कांठा। 3. उदयपुर (सर्वाधिक)
4. अरावली। 4. सिरोही
5. माही सागर। 5. जालौर
6. दाहोद। 6. बाड़मेर (न्यूनतम)
राजस्थान की अंतर राज्य व अंतरराष्ट्रीय सीमा रखने वाले 25 जिले हैं।
23 जिले अंतर राज्य सीमा रखते हैं।
21 जिले केवल अंतर राज्य सीमा रखते हैं।
2 जिले के 1 अंतर्राष्ट्रीय सीमा रखते हैं (बाड़मेर व बीकानेर)
4 जिले 2-2 राज्यों से सीमा रखते हैं:-
1. हनुमानगढ़ जिला पंजाब हरियाणा राज्य से सीमा रखता है।
2. भरतपुर जिला हरियाणा व उत्तर प्रदेश से सीमा रखता है।
3. धौलपुर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश से सीमा रखता है।
4. बांसवाड़ा मध्य प्रदेश व गुजरात से सीमा रखता है।
8 जिले मध्यवर्ती जिले जो अंतर राज्य व अंतरराष्ट्रीय में से कोई सीमा नहीं रखता है:-1. जोधपुर 2. नागौर 3. दोसा 4. अजमेर 5. टोंक 6. बूंदी 7. राजसमंद 8. पाली।
पाली सर्वाधिक जिलों(8) से सीमा रखने वाला जिला है।
नागौर दूसरा सर्वाधिक जिलों(7) से सीमा रखने वाला जिला है।
पाली से सीमा रखने वाले जिले:- 1. उदयपुर 2. सिरोही 3. जालौर 4. बाड़मेर 5. जोधपुर 6. नागौर 7. अजमेर 8. राजसमंद।
नागौर से सीमा रखने वाले जिले:-1. जोधपुर 2. बीकानेर 3. चूरू 4. सीकर 5. जयपुर 6. अजमेर 7. पाली।
राजस्थान की आकृति पतंग के आकार की या विषम कोणीय चतुर्भुज जैसी है।
TH हेंडले ने राजस्थान की आकृति रोंमबस जैसी बताई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें